Showing posts with label भूपति. Show all posts
Showing posts with label भूपति. Show all posts

Sunday, February 1, 2009

सानिया-भूपति बने मेलबर्न के महारथी






  • आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता
  • एंडी राम और नताली डेची को हराया
मेलबर्न। महेश भूपति और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी ने एक साथ पहला ग्रैंड स्लैम जीतते हुए रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल फाइनल में एंडी राम और नताली डेची को सीधे सेटों में हरा दिया। भारत की वाइल्ड कार्डधारी जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में इजराइल के राम और फ्रांस की डेची को 55 मिनट के भीतर 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
यह भूपति का सातवां मिश्रित युगल और कुल 11वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है। उन्होंने 2006 में मार्टिना हिंगिस के साथ खिताब जीता था। सानिया का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जीत से दोनों को एक लाख 34 हजार 460 डालर मिले है।
खिताबी मुकाबले में भूपति ने दमदार सर्विस बेहतरीन बैकहैंड तथा फोरहैड का प्रदर्शन किया। सानिया ने भी फोरहैड पर अच्छे शॉट लगाए। चौथे गेम में हालांकि सानिया की सर्विस टूटने से राम और डेची ने स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। लेकिन फ़िर भूपति और सानिया ने जल्दी ही लय पकड़ी और डेची की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त कायम कर ली। इसके बाद राम की सर्विस पर फोरहैड पर वाली लगाते हुए सानिया ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट जीत लिया। बढ़त बनाने के बावजूद भारतीयों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कोई रहम नहीं दिखाया और दूसरा सेट आसानी से जीत लिया।


आगे पढ़ें...