Showing posts with label आईपीएल. Show all posts
Showing posts with label आईपीएल. Show all posts

Sunday, February 15, 2009

हर सिक्स पर 6000 रुपये दान करेंगी शिल्पा


शिल्पा शेट्टी बिजनस के साथ-साथ मानव सेवा क्षेत्र में भी उतर आई हैं। उन्होंने एक चैनल के जरिए राजस्थान के चार गांवों को अडॉप्ट किया है। अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की परफॉर्मन्स के साथ उन्होंने इन गांवों को जोड़ दिया है। अब उनकी टीम की तरफ से लगाए गए हर सिक्सर पर वह इन गांवों के लिए 6000 रुपये डोनेट करेंगी। राजस्थान रॉयल्स में शिल्पा और उनके बॉयफ्रेंड राज कुंद्रा की 12 फीसदी हिस्सेदारी है। सूत्र बताते हैं कि पहले वह इस पैसे को अपनी चैरिटेबल संस्था द शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन को देना चाहती थीं, लेकिन बाद में इन गांवों को उन्होंने अडॉप्ट कर लिया। उनके एक दोस्त बताते हैं कि शिल्पा ने फाउंडेशन बनाई है ताकि चैरिटी के लिए जमा किया गया पैसा सही जगह इस्तेमाल हो।


आगे पढ़ें...

Saturday, February 7, 2009

फिरंगियों की जय हो!

एक तरफ़ विजय माल्या के पास अपने भारतीय कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नही हैं तो दूसरी तरफ़ वे क्रिकेट के बाज़ार में एक फिरंगी केविन पीटरसन को 7.55 करोड की रकम देने को तैयार हो गए। हो सकता है उनकी कंपनी (शराब और हवाई ज़हाज़) में काम करने वाले कर्मचारी क्रिकेटर पीटरसन की तरह गोरे चिट्टे न हो लेकिन माल्या साहब यह क्यो भूल गए की आज अगर वे पीटरसन को 7.55 करोड में खरीदने लायक हुए हैं तो केवल अपने देशी कर्मचारियों की वजह से ही जिन्होने उनकी कंपनी को कामयाबियों की बुलंदियों तक पहुचाया।
क्या अब किसी मंदी का असर नही है। या फ़िर वो केवल उनकी कंपनी में काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों के लिए ही था। यही नही एक और अंग्रेज क्रिकेटर फ्लिंटाफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इतनी ही कीमत में खरीदा और ये जता दिया की भारतीय चाहे जितने भी योग्य हो अंग्रेजो से उनकी कीमत कम ही रहेगी।
द ग्रेट इण्डियन बाजार-
* 8.47 करोड रूपए खर्च कर चेन्नई सुपर किंग्स रहा पहले स्थान पर
* 8.33 करोड रूपए खर्च कर बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स रहा दूसरे स्थान पर
* 37.25 करोड रूपए सभी फ्रेंचाइजीज ने कुल मिला कर खर्च किए दूसरे संस्करण में
मेरा सवाल - अभी हम गुलाम क्यों नही हैं?


आगे पढ़ें...