Saturday, November 8, 2008

गंभीर के न खेलने से टला विवाद

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने प्रतिबंधित गौतम गंभीर को नागपुर में अंतिम टेस्ट मैच में उतारने की 'बचक
ानी' धमकी के लिए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कड़ी आलोचना की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लिखा, 'बीसीसीआई ने गंभीर को टीम से बाहर रखकर संभावित अंतरराष्ट्रीय विवाद टाल दिया।' ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा, 'गंभीर की एक टेस्ट के प्रतिबंध की अपील ठुकराए जाने के बाद बीसीसीआई के कुछ अधिकारी इसके खिलाफ विरोध के स्वर तेज कर रहे थे, लेकिन बोर्ड ने बाद में इस पर अधिक जोर नहीं दिया और यह संतोषजनक रहा।
' डेली टेलीग्राफ' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'गंभीर पर प्रतिबंध लगा तो क्रिकेटरों की सबसे ताकतवर संस्था बीसीसीआई ने इस पर काफी हल्ला मचाया। बीसीसीआई की यह हरकत हैरान करने वाली नहीं थी। बीसीसीआई को यथार्थवादी नहीं माना जाता है उसने गंभीर को मैच में उतारने की अपनी धमकी के उलट काम करके सही फैसला किया। ' सिडनी मॉर्निन्ग हेरल्ड' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि गंभीर को अंतिम एकादश से बाहर करके बीसीसीआई ने एक अंतरराष्ट्रीय घटना और टेस्ट मैच के रद्द होने की आशंका टाल दी। भारत ने गंभीर को ड्रेसिंग रूम में बिठाकर एक बड़ा विवाद टाल दिया।


आगे पढ़ें...

अंजरी ने किया श्रीशांत को बोल्ड


पिछले दिनों खबर आई थी कि एक प्रोग्राम के दौरान ऐक्ट्रिस श्रेया सरन श्रीशांत को पटाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन अब श्रीशांत के बारे में कुछ नई खबर सुनने को मिली है। सूत्र बताते हैं कि हाल ही में वह एक पार्टी में हॉट अंजरी अलग के साथ देखे गए। वहां पर दोनों को एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले देखा गया। पार्टी के बाद दोनों वहां से साथ में ही निकले।

अंजरी फिल्म 'लाइफ में कभी कभी' में नज़र आई थीं। आखिर श्रीशांत और अंजरी के बीच फ्रेंडशिप कैसे हो गई? सूत्र बताते हैं कि उन श्रीशांत और अंजरी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों को एक-दूसरे का साथ इतना भाया कि अब उनके बीच अच्छी फ्रेंडशिप हो गई है। अक्सर दोनों को साथ देखा जा सकता है। दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री महसूस की जा सकती है।

जब इस बारे में अंजरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया, 'यह सच है कि मैं और श्रीशांत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हमने साथ में कोई पार्टी अटेंड नहीं की।' आपका और श्रीशांत का आगे का क्या प्लान है? इस पर अंजरी कहती हैं, 'मैं आपसे पहले ही कह चुकी हूं कि मैं इस बारे में और कुछ नहीं कह सकती।' श्रीशांत कोई भी उपलब्ध नहीं हो सके।


आगे पढ़ें...

Friday, November 7, 2008

सौरभ गांगुली की कुछ अनजानी बातें...



  • सौरभ गांगुली भले ही बाएं हाथ से बैटिंग करते हों, लेकिन वह नैचरल रूप से राइट हैंडर हैं। वह सारा काम दाएं हाथ से करते हैं।

  • बचपन में दादा काफी शरारती थे। बचपन में उन्हें कुत्तों से काफी डर लगता था।

  • सौरभ गांगुली ने क्रिकेट का पहला सबक अपने भाई स्नेहाशीष से सीखा। दरअसल सौरभ गांगुली फुलबॉलर बनना चाहते थे, पर ऐक्सिडंटली क्रिकेटर बन गए। सौरभ ने कई इंटरव्यूज़ में यह बात स्वीकार की। वह अब भी कहते हैं कि मैं टीवी पर क्रिकेट मैच देखने के मुकाबले फुटबॉल देखना पसंद करता हूं।

  • बंगाल रणजी टीम में पहली बार सौरभ गांगुली का सिलेक्शन उनके भाई स्नेहाशीष के स्थान पर हुआ।

  • सौरभ गांगुली कोलकाता के एक धनी परिवार से आते हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि गांगुली का कोलकाता में 48 कमरों का मकान है और उनके पास 32 कारें हैं।

  • सौरभ होटल के कमरे में जब भी पहुंचते हैं, अपनी बीवी और बेटी का फोटो टेबल पर इस प्रकार सेट करते हैं कि वे दोनों हमेशा उनकी आंखों के सामने होते हैं।

  • सौरभ के नाम पर कोलकाता में एक अपार्टमंट कॉम्पलेक्स है। इसका नाम है सौरभ हाउसिंग कॉम्पलेक्स।

  • सौरभ डायरी मेंटन करते हैं। वह बंगाला भाषा में रोज अपनी बातें इसमें लिखते हैं। -सौरभ गांगुली अब भी जॉइंट फैमिली में रहते हैं। इस परिवार में 50 लोग

  • सौरभ गांगुली का पहला सिलेक्शन 1992 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुआ था। यहां पर उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इस मैच में दादा ने 3 रन बनाए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। सौरभ पर ऐरगन्ट होने का आरोप लगा। इसके चार साल बाद फिर उन्हें मौका मिला। दरअसल कप्तान अजहर से कहासुनी के बाद नवजोत सिद्धू इंग्लैंड से स्वदेश लौट गए। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर लॉर्ड्स टेस्ट में उनका सिलेक्शन हुआ। फिर दादा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

  • मंगलवार और शनिवार को दादा सिर्फ शाकाहारी भोजन ही करते हैं।

  • गांगुली को आलू पोस्तो काफी पसंद है। यह एक बंगाली डिश है। दादा विदेश दौरे से जब भी घर लौटते हैं, डोना उनके लिए आलू पोस्तो बनाती हैं।

  • अपने साथी तेंडुलकर के नक्शे कदम पर चलते हुए दादा ने भी तीन मंजिला रेस्तरां खोला है। यह रेस्तरां कोलकाता के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट में है। 2004 में तेंडुलकर ने इसका उद्घाटन किया था। रोचक बात यह कि जिस टेस्ट में दादा ने सेंचुरी बनाई, उसमें भारत को हार नहीं मिली।

  • सौरभ को कोलकाता से बेहद प्यार है और वह इस शहर के अलावा किसी दूसरे शहर में रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

  • 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए बेंगलुरु टेस्ट में दादा ने पहली पारी में डबल सेंचुरी लगाई। दूसरी पारी में भी उन्होंने 91 रन बनाए। अगर दादा दूसरी पारी में 100 रन बनाने में कामयाब हो जाते, तो वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर होते, जिसने एक ही टेस्ट में डबल सेंचुरी और सेंचुरी बनाई।

  • अरविंदा डिसिल्वा और महेला जयवर्धने के बाद सौरभ तीसरे कप्तान हैं, जिन्होंने सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया।


आगे पढ़ें...

भज्जी 300 क्लब में


ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले दुनिया के 22 वें और भारत के तीसरे बोलर बन गए हैं। हरभजन का यह 72 वां टेस्ट मैच था। उन्होंने अब तक लगभग 30 रन की दर से विकेट चटकाए हैं। वह अब तक 22 बार पारी में पांच विकेट और पांच बार मैच में दस विकेट ले चुके हैं।

' टर्बनेटर ' ने पॉन्टिंग के विकेट के साथ ही भारतीय सरजमीं पर 200 वां विकेट भी हासिल किया। वह यह कारनामा करने वाले भी तीसरे बोलर हैं। कपिल देव 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बोलर बने थे। उन्होंने 131 मैच में कुल 434 विकेट लिए। इसके बाद हाल में संन्यास लेने वाले अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अब तक 132 मैच में 619 विकेट हासिल किए और दुनिया में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे बोलर हैं। भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रेकॉर्ड भी कुंबले के नाम पर है जिन्होंने 62 मैचों में 347 विकेट लिए हैं।


आगे पढ़ें...

ओबामा के नाम पर बच्चों के नाम

अमेरिका में बराक ओबामा का जादू इस कदर छाया हुआ है कि लोग ओबामा के नाम पर अपने बच्चों का नाम रख रहे हैं। फ्लॉरिडा के एक कपल ने अपने बच्चे का नाम अमेरिका के नवनिर्वाचित प्रेज़िडंट के नाम पर रखा है। हॉलिवुड के एक अस्पताल में लोकल टाइम के अनुसार शाम 8 बजे जन्म लेने वाले एक बच्चे का नाम सांजाए ओबामा फिशर रखा गया है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सोच उसके पिता पैट्रिक की थी। उसकी मां साशा हाल फिशर ने अभी टेलीविज़न पर चुनाव का हाल-चाल नहीं देख सकी हैं। आर्कन्सो में मतदान के दिन जन्म लेने वाले एक बच्चे का नाम बेंजामिन बराक किंब्रो रखा गया। मेरीलैंड में मंगलवार को एक बच्चे को जन्म देने वाली मां ने अपनी बेटी का नाम ओबामा की दो बेटियों के नाम पर रखा है। ओबामा की एक बेटी का नाम साशा (7 वर्ष) और दूसरी का मालिया (10 वर्ष) है।


आगे पढ़ें...