Saturday, January 31, 2009

यूकी भांबरी बने जूनियर किंग






  • आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लड़कों का एकल खिताब जीता
  • जर्मनी के अलेक्जेंड्रोस फर्डिनांदोस जार्जोदास को 6-3, 6-1 से दी शिकस्त
  • जूनियर ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय बने
मेलबर्न।भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और भविष्य की उम्मीद यूकी भांबरी ने आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में तिरंगा बुलंद करते हुए लड़कों का एकल खिताब जीत लिया। विश्व के नंबर दो जूनियर खिलाड़ी यूकी ने खिताबी मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंड्रोस फर्डिनांदोस जार्जोदास को 6-3, 6-1 से पराजित किया। इसके साथ ही वह जूनियर ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए है।
इससे पहले यह उपलब्धि रमेश कृष्णन और लिएंडर पेस को हासिल थी। रमेश कृष्णन ने 1979 में फ्रेंच ओपन और विंबल्डन के जूनियर खिताब जीते थे जबकि पेस ने 1990 में विंबल्डन का जूनियर खिताब और 1991 में यूएस ओपन का जूनियर खिताब जीता था।
सोलह वर्षीय यूकी गत वर्ष यहां सेमीफाइनल में हार गए थे लेकिन इस बार वह न केवल फाइनल में पहुंचे बल्कि आखिरी बाधा भी पार की। उन्होंने फाइनल में अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी को मात्र 57 मिनट में दिन में तारे दिखा दिए। दिल्ली के यूकी ने खिताबी मुकाबले में हर लिहाज से अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनका कोर्ट कवरेज और आत्मविश्वास इतना जबरदस्त था कि उनके गैर-वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को मैच में प्रभाव छोड़ने का एक भी मौका नहीं मिल पाया। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मैच में अपने जर्मन खिलाड़ी को एक भी ब्रेक अंक नहीं दिया जबकि अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस पर सात ब्रेक अंकों में से चार को भुनाया।
फाइनल में पहुंचा जर्मनी खिलाड़ी पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी की शानदार सर्विस और सटीक ग्राउंडस्ट्रोक को मुकाबला नहीं कर सका। जर्मन खिलाड़ी ने मैच में लगातार बेजा भूले की जिसका यूकी ने पूरा फायदा उठाया। यूकी ने बेसलाइन में खेलते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को बराबर दबाव में बनाये रखा।


आगे पढ़ें...

Friday, January 30, 2009

भूपति, सानिया मिक्स्ड डबल्स फाइनल में



आगे पढ़ें...

विलियम्स बहनों ने जीता युगल खिताब


आस्ट्रेलियन ओपन में महिलाओं के युगल मुकाबले का खिताब अमेरिका की वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स की जोडी ने जीत लिया है। "आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम" के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए फाइनल में विलियम्स बहनों ने जापान की आई सुगियामा और स्लोवाकिया की डेनियाला हंतुकोवा की जोडी को 6-3, 6-3 से हरा दिया।
मेलबर्न में 75 मिनट तक चले इस मुकाबले में विलियम्स बहनों की जोडी ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले सेट में दोनों ने शानदार खेल दिखाते हुए इसे बडी आसानी से 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सुगियामा और हंतुकोवा की जोडी ने मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन विलियम्स बहनों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरा सेट भी 6-3 से अपने नाम कर वीनस और सेरेना ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।उल्लेखनीय है कि विलियम्स बहनों का यह आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। इसके साथ ही विलियम्स बहनों ने ग्रैंड स्लेम के फाइनल में पहुचकर न हारने का अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखा है।


आगे पढ़ें...

'फिजा' से कहीं उब तो नही गए 'चाँद!'



चन्द्रमोहन उर्फ़ चाँद मोहम्मद अचानक 'उनकी' दुनिया से लापता हुए तो फिजा ने नीद की गोलियां निगलकर खुदकुशी करने का प्रयास कर डाला। अभी महीने भर पहले चंद्रमोहन और अनुराधा बाली ने इसलाम धर्म अपनाकर शादी की थी। चंद्रमोहन चांद मोहम्मद बन गए थे, तो अनुराधा बाली फिजा। दोनों ने अपनी शादी की बात को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी मोहब्बत को परवान चढ़ाने में जमाने की परवाह नहीं की। मगर ऐसा क्या हुआ की चाँद को फिजा से दूर-दूर भागना पड़ रहा है और फिजा को खुदकुशी करने का प्रयास करने की ज़रूरत आन पड़ी।

कहीं ऐसा तो नही भजनलाल का पुत्रमोह जाग उठा है और वे चन्द्रमोहन की वापसी की बाटजोहने लगे हैं।
चन्द्रमोहन ने कहा था कि वह बाली से प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं , फिर एक महीने बाद ही वह अचानक लापता क्यों हो गए ? अब वे फिजा से बात नहीं कर रहे हैं ? कोई बात तो है ? चर्चा है कि चंद्रमोहन अपनी दूसरी शादी के बारे में कोई राज छिपा रहे हैं। फिजा भी आशंकित हैं। उन्होंने कहा है कि चंद्रमोहन पर दबाव है। हालाँकि दबाव का खुलासा उन्होंने नही किया लेकिन उनके भाई कुलदीप विश्नोई पर अपहरण के आरोप जड़ दिए।

आज जबकि फिजा को अस्पताल से छुट्टी हो गई तो फिजा ने कल की नौटंकी से इतर कहा की उन्होंने खुदकुशी का प्रयास नही किया था और उनकी तबियत ख़राब हो गई थी। फ़िर भी सवाल जो जवाब मांग रहा है कि चाँद फिजा से दूर-दूर क्यों हैं? तबियत बिगड़ने के बाद भी चाँद फिजा को देखने क्यो नही आए?

कही ऐसा तो नही कि चाँद अब फिजा से उब गए हो और जो सत्ता सुख वो पूर्व में भोग चुके हैं उसकी याद आने लगी हो।
इस बीच एक तथ्य यह भी कि चंद्रमोहन ने मार्च, 2008 में अपनी सारी संपत्ति पहली पत्नी सीमा बिश्नोई और बच्चों के नाम कर दी थी। लोग इसका मतलब निकालने में लगे हैं। इसके अलावा चंद्रमोहन और अनुराधा बाली के बीच पिछले पांच सालों से जान - पहचान है। चंद्रमोहन के कहने पर ही बाली को हरियाणा का असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।

सम्भव है चंद्रमोहन को यह महसूस होने लगा हो कि जो रसूख राजनीति में है वो फिजा के साथ रहने में नही? या फ़िर वो 'फिजा' के प्यार से उब तो नही गए? हो सकता है इस्लाम धर्म उन्हें रास नही आ रहा था या होने को तो बहुत कुछ हो सकता है। हम कहा तक आकलन करते फिरेंगे।


आगे पढ़ें...

Thursday, January 29, 2009

लोस चुनाव लड़ेंगी ऐश्वर्या वो भी पप्पू यादव के खिलाफ?


खबर है कि ' मुन्नाभाई ' संजय दत्त के बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बिहार के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निर्णय लिया है कि वे ऐश्वर्या राय से पार्टी टिकट पर मधेपुरा से चुनाव लड़ने के लिए आग्रह करेंगे। गौरतलब है कि मधेपुरा से तिहाड़ जेल में बंद पप्पू यादव सांसद हैं और जनता दल(यू) के नैशनल प्रेजिडंट शरद यादव चुनाव लड़ने वाले हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं के मांग को देखते हुए एसपी बिहार के पार्लियामेंटरी बोर्ड ने ऐश्वर्या राय के नाम की अनुशंसा पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव से की है। बिहार प्रदेश एसपी पार्लियामेंटरी बोर्ड के चेयरमैन तुलसी सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनसे आग्रह किया है कि ऐश्वर्या राय को मधेपुरा से चुनाव लड़वाने के लिए वह पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को तैयार करें।
मधेपुरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद पप्पू यादव हैं। पप्पू वामपंथी नेता अजीत सरकार की हत्या के जुर्म में दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।


आगे पढ़ें...