Sunday, December 14, 2008

लश्कर से ISI का अब कोई लेना-देना नहीं: ज़रदारी


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा है कि अब आईएसआई या अन्य किसी भी पाकिस्तानी एजंसी का लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लश्कर और आईएसआई के बीच रिश्ते पिछली सरकारों के दौरान पनपे ' जब इस देश को तानाशाह चलाते थे। ' यह पहला मौका है जब किसी पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के बीच रिश्तों की बात स्वीकार की है। अभी तक तमाम पाकिस्तान यही दावा करता रहा है कि उसका आतंकवाद या आतंकवादी संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है।
जरदारी ने ' न्यूजवीक ' पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 11 सितंबर को अमेरिका पर हुए हमले के बाद चीजें बदलीं। सरकार किसी को भी पाकिस्तान की ज़मीन से किसी मित्र या शत्रु देश में किसी तरह की आतंकी कार्ररवाई की इजाज़त नहीं देगी।


आगे पढ़ें...

FBI ने लिए मुंबई हमलों के आतंकवादियों के डीएनए नमूने

एफबीआई ने मुंबई हमलों के दौरान मारे गए आतंकवादियों के डीएनए नमूने लिए हैं। इसका मकसद यह पता लगाना है कि क्या उनके तार अफगान या दूसरे आतंकवादी हमलों से जुड़े थे या नहीं। दरअसल, जांच से यह पता चला है कि आतंकवादियों ने जिन विस्फोटक उपकरणों का इस्तेमाल किया था, वह अफगानिस्तान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों जैसे ही हैं। 26 नवंबर को मुंबई हमलों की जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत के अलावा पश्चिमी देशों के जांच अधिकारियों ने भी डीएनए नमूने हिफाजत के साथ रखे हैं। पश्चिम देशों के जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आतंकवादियों से मिले डीएनए नमूने अफगानिस्तान में कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकवादियों के डीएनए से मिलता है या नहीं।


आगे पढ़ें...

लादेन को की थी ऐटमी हथियारों की पेशकश

नई दिल्लीः अमेरिका में 11 सितंबर के हमले से सिर्फ एक महीने पहले पाकिस्तान के 2 परमाणु वैज्ञानिकों ने अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन से मुलाकात की थी और परमाणु हथियारों की पेशकश की थी।
एक नई किताब ' द मैन फ्रॉम पाकिस्तान- द ट्रू स्टोरी ऑफ वर्ल्ड्स मोस्ट डेंजरस न्यूक्लियर स्मगलर ए.क्यू.खान ' में यह दावा करते हुए कहा गया है कि ये दोनों पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान के करीबी बताए जाते हैं। किताब में कहा गया है कि चौधरी अब्दुल मजीद और सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद अगस्त 2001 में कंधार में तालिबान के मुख्यालय गए थे और 3 दिन बिन लादेन के साथ बिताए थे। ये दोनों वैज्ञानिक पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में कई ऊंचे पदों पर रह चुके हैं। हालांकि तथाकथित सौदा नहीं हो सका क्योंकि पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों और बिन लादेन की बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। ऐसा माना जाता है कि इसी समय अलकायदा नेता ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ अचानक उत्तरपश्चिमी अफगानिस्तान की पहाडि़यों को छोड़ दिया था।


आगे पढ़ें...

मुंबई हमलों में है लश्कर का हाथ: ब्राउन

नई दिल्ली : ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने कहा कि वह जानते हैं कि मुंबई में आतंकवादी हमलों में लश्कर-ए-तैयबा हाथ है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद ब्राउन ने कहा कि भारत की चिंताओं से मैं पाकिस्तान के प्रेजिडंट आसिफ अली जरदारी को आज अवगत कराऊंगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादियों को कहीं भी सुरक्षित पनाह न मिले, इसके लिए दुनिया को एकजुट होना चाहिए।


आगे पढ़ें...

टॉप 5 में पहुंचने से खुश हूं: पार्वती


मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रहीं भारत की पार्वती ने कहा कि वह प्रतियोगिता में इतनी आगे तक पहुंचने से काफी खुश हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि खिताब से बस एक कदम दूर रह जाने से वह निराश भी हैं।
उन्होंने कहा,' उम्मीद थी कि मैं खिताब जीत लूंगी। लेकिन थोड़ी निराशा हुई है। आठ साल के बाद कोई भारतीय शीर्ष पांच में पहुंच पाया है और यह बात मेरी खुशी का सबब है।' पार्वती ने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकती कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मुझे जीत की उम्मीद थी। कहा जाता है कि जीवन में किस्मत की एक बड़ी भूमिका होती है और हो सकता है कि ईश्वर ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा हो।'


आगे पढ़ें...