आगे पढ़ें...
Tuesday, March 3, 2009
श्रीलंका टीम पर जानलेवा हमला
आगे पढ़ें...
Monday, March 2, 2009
16 अप्रैल से आम चुनाव, 16 मई को गिनती
- पांच फेज में डाले जाएंगे वोट
। पहले दौर का चुनाव 16 अप्रैल, दूसरा 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, सात मई और आखिरी यानी पांचवें चरण में 13 मई को वोट पड़ेंगे। वोटों की गिनती 16 मई को होगी। जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश। महाराष्ट्र बंगाल में तीन चरणों में और बिहार में चार फेज में वोट डाले जाएंगे।
आंध्र प्रदेश,असम, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, मणिपुर, उड़ीसा में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। बाकी केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव एक दिन का होगा। दिल्ली में सात मई को वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त एन। गोपालस्वामी के नेतृत्व में आयोग नेताओं, गृह सचिव और प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आम चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।
16 अप्रैल को 124, 23 अप्रैल को 141, 30 अप्रैल को 107 सीटों, 7 मई को 85 और 13 मई को 86 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 543 संसदीय सीटों में 522 पर फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है। एन।गोपालस्वामी के मुताबिक 543 सीटों में 499 पर चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होगा। इस साल 2 जून तक लोकसभा का गठन होना था। चुनाव में करीब चालीस लाख सिविल कर्मी और 21 लाख पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात होंगे। इस बार करीब 71.4 करोड़ लोग इस बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।
- किस राज्य में कब होंगे चुनाव?
अंडमान निकोबार (1) – 16 अप्रैल
अरुणाचल प्रदेश (2) - 16 अप्रैल
चंडीगढ़ (1) - 13 मई
छत्तीसगढ़ ( 11 ) – 16 अप्रैल
दादर और नगर हवेली (1) – 30 अप्रैल
दमन-दीव (1) - 30 अप्रैल
दिल्ली (7) – 7 मई
गोवा (2) – 23 अप्रैल
गुजरात ( 26) – 30 अप्रैल
हरियाणा (10) – 7 मई
हिमाचल प्रदेश (4) – 13 मई
केरला (20) – 16 अप्रैल
लक्षद्वीप (1) – 16 अप्रैल
मेघालय (2) – 16 अप्रैल
मिजोरम (1) – 16 अप्रैल
नगालैंड (1) – 16 अप्रैल
पुड्डचेरी (1) – 13 मई
राजस्थान (25) – 7 मई
सिक्किम (1) – 30 अप्रैल
तमिलनाडु (39) – 13 मई
त्रिपुरा (2) – 23 अप्रैल
उत्तराखंड (5) – 13 मई
आंध्रप्रदेश (42) – 16 और 23 अप्रैल
असम (14) – 16 और 23 अप्रैल
झारखंड (14) – 16 और 23 अप्रैल
कर्नाटक (28) – 23 और 30 अप्रैल
मध्यप्रदेश (29) – 23 और 30 अप्रैल
मणिपुर (2) – 16 और 23 अप्रैल
उड़ीसा (21) – 16 और 23 अप्रैल
महाराष्ट्र ( 48) – 16, 23 और 30 अप्रैल
पश्चिम बंगाल (42) – 30 अप्रैल, 7 मई और 13 मई
बिहार (40) – 16 और 23 अप्रैल और 7 व 13 मई
जम्मू कश्मीर (6) – 16, 23 और 30 अप्रैल व 7 और 13 मई
उत्तर प्रदेश (80 ) – 16, 23 और 30 अप्रैल व 7 और 13 मई
आगे पढ़ें...
10000 करोड का पडेगा आम चुनाव
देश में होने वाले आम चुनाव अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से भी महंगे रहेंगे। भारतीय मीडिया अध्ययन केन्द्र की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव 10,000 करोड रूपए से भी अधिक महंगे रहेंगे। 2009 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 8000 करोड रूपए खर्च हुए थे।
यह खर्च केवल लोकसभा चुनाव का है। इसके साथ होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों का खर्च अलग होगा। यह खर्च पिछले लोकसभा चुनाव के दोगुने से भी ज्यादा है। 2004 में हुए 14वें लोकसभा चुनाव में 4500 करोड रूपए खर्च हुए थे। इस बार क्षेत्रीय दलों और उनके उम्मीदवारों द्वारा करीब 1000 करोड रूपए खर्च करने का अनुमान है।
- अनुमान लगाया गया है कि चुनाव प्रबंधन के लिए सरकार कुल खर्च का 20 फीसदी व्यय करेगी। यानी सरकारी खर्च सिर्फ 2000 करोड रूपए होगा। इनमें से 1300 करोड चुनाव आयोग का और 700 करोड रूपए राज्य सरकार का खर्च होगा।
- चुनाव में देश के सारे राजनीतिक दल मिलकर करीब 1650 करोड रूपए खर्च करेंगे। इनमें से 1000 करोड रूपए देश के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के होंगे। इसके अलावा करीब 1000 करोड अन्य खर्चे में शामिल किया गया है।
- चुनाव प्रचार व पार्टी प्रबंधन पर चुनाव के दौरान राष्ट्रीय राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों द्वारा 4350 करोड खर्च होने का अनुमान है। इसमें से करीब 2500 करोड रूपए गैर कानूनी ढंग से मतदाताओं को नकदी के तौर पर दिए जाएंगे।
आगे पढ़ें...
Sunday, March 1, 2009
चावला ही होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त
- चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार को
सरकार ने इस बारे में अपनी राय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास भेज दी है। 20 अप्रैल को गोपालस्वामी के रिटायर हो जाने के बाद चावला मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। चुनाव आयोग के सूत्र ने बताया कि आयोग तारीख पर फैसला कर चुका है और इसकी घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव चार से अधिक चरणों में होंगे। अगर चुनाव के तारीखों का ऐलान सोमवार को नहीं होगा तो सरकार को विज्ञापन अभियान के लिए कुछ और मोहलत मिल जाएगी। सरकार की ओर से 6 मार्च तक के लिए सारे विज्ञापन बुक कराए गए हैं, लेकिन चुनाव की तारीख का ऐलान इससे पहले होने पर इन विज्ञापनों को रोक दिया जाएगा।
आगे पढ़ें...
ऋतिक, प्रियंका सर्वश्रेष्ठ
बॉलीवुड के ऑस्कर कहे जाने वाले फिल्मफेयर के 54वें अवार्ड समारोह में शनिवार को ऋतिक रोशन को जोधा अकबर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फैशन फिल्म के लिए प्रियंका चोपडा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। जोधा अकबर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और इसी के लिए आशुतोष गोवारीकर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया।
वहीं ऑस्कर विजेता ए. आर। रहमान ने फिल्मफेयर अवार्ड में भी क्लीन स्वीप करते हुए "जाने तू या जाने ना" के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार तथा जोधा अकबर के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक ग्राउंड संगीत का अवार्ड जीता है।--फिल्म रॉक ऑन ने बाजी मारते हुए छह श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड जीते। अर्जुन रामपाल को रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता और कंगना रानौत को सर्वश्रेष्ठ सहनायिका का अवार्ड मिला।
सूची-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म - जोधा अकबर
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ऋतिक रोशन (जोधा अकबर)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - प्रियंका चोपडा (फैशन)
- सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर - आशुतोष गोवरीकार (जोधा अकबर)
- सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता- फरहान अख्तर (रॉक ऑन) और इमरान खान (जाने तू या जाने ना)
- सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री- असिन (गजनी)
- सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- अर्जुन रामपाल (रॉक ऑन)
- सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- कंगना रानौत (फैशन)
- आर डी बर्मन उभरती प्रतिभा- बेनी दयाल (गजनी)
- सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (पुरूष)-सुखविंदर सिंह, हौले-हौले (रब ने बना दी जोडी)
- सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (महिला)-श्रेया घोषाल, तेरी ओर (सिंह इज किंग)
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार - जावेद अख्तर, जश्ने बहारा है (जोधा अकबर)
- सर्वश्रेष्ठ कहानी- अभिषेक कपूर (रॉक ऑन)
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी-जैसन वेस्ट (रॉक ऑन)
- सर्वश्रेष्ठ एक्शन- पीटर हेन (गजनी)
- लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड- ओमपुरी और भानू अथैया
- आउटस्टैडिंग परफारमेंस अवार्ड- प्रतीक बब्बर (जाने तू या जाने ना) और पूरब कोहली (रॉक ऑन)
- क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- निशिकांत कामत (मुम्बई मेरी जान)
- क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट मेल एक्टर-मंजोत सिंह (ओए लकी, लकी ओए)
- क्रिटिक्स अवार्ड फार बेस्ट फिमेल एक्टर-शहाना गोस्वामी (रॉक ऑन)
आगे पढ़ें...

