Monday, October 27, 2008

धरती के 2.8 किमी नीचे मिला जीवन

जोहानसबर्ग
धरती के 2.8 किमी नीचे जीवन पाया गया है। पोनेंग गोल्ड माइन क्षेत्र के 1.74 मील नीचे क्षेत्र में छड़ के आकार के बैक्टीरिया पाए गए हैं। अंधेरे व ऑक्सीजन की कमी के बीच इस क्षेत्र में 60 डिग्री का तापमान पाया जाता है। यहाँ पाया गया आडेक्सीवेटर नामक जीव सूर्य की रोशनी के बजाय रेडियोएक्टिव तत्व यूरेनियम से पैदा हुई हाइड्रोजन व सल्फेट से ऊर्जा प्राप्त करता है। यह पानी, अकार्बनिक कार्बन व चट्टानों के पास एकत्रित नाइट्रोजन से पोषण प्राप्त करता है। यह वायुमंडल की नाइट्रोजन को सीधे ही फिक्स करके उसका उपयोग कर लेता है। इसके जीन का मेटाजीनोमिक्स तकनीक के माध्यम से विश्लेषण करने के बाद पाया गया कि इसकी मदद से विश्व के किसी भी भाग में जीवन की सूक्ष्म अवस्था का पता लगाया जा सकता है।दक्षिण अफ्रीका के खदान एरिया में 280 प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इस बैक्टीरिया में पृथ्वी के केंद्र तक जाने की क्षमता की बात वैज्ञानिकों ने कही है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।