Saturday, October 25, 2008

साड़ी में विक्टोरिया बेकहम

पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम जल्द ही साड़ी पहन कर भारतीय प्रशंसकों को लुभाने की कोशिश करती दिखेंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक विक्टोरिया ने भारतीय दुल्हन सरीखा परिधान पहनने की यह जहमत वोग इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित होने वाली तस्वीरों के लिए उठाई है। 34 वर्षीय स्टाइल आइकन विक्टोरिया बेहद फैशनपरस्त हैं। पिछले 18 महीने से अपने परिवार के साथ हालीवुड में रह रहीं विक्टोरिया इस दौरान फैशन पर काम भी कर रही हैं। फिलहाल तो लोग विक्टोरिया के इस नए अवतार को अगले हफ्ते बाजार में उपलब्ध होने वाले वोग इंडिया के नवंबर अंक में देख सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।