Friday, October 24, 2008

बाजार का सबसे बुरा हफ्ता




मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज कोहराम का दिन रहा। शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी
में 10 परसेंट की गिरावट रही और ये नवंबर 2005 के बाद के सबसे निचले लेवल पर चले गए। जो शेयर सबसे नीचे रहे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल है। प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स 1131 प्वायंट गिरकर 8639 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 385 अंक गिरकर 2557 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का ये अब तक का सबसे बुरा हफ्ता रहा। ट्रेडर कह रहे हैं बाजार पर पहले से ही ग्लोबल मंदी की छाया है और दुनिया भर के बाजार डाउन हैं। ऊपर से आज क्रेडिट पॉलसी रिव्यू में आरबीआई ने मुख्य रेट रेपो, रिवर्स रेपो और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया। इंडस्ट्री ये उम्मीद कर रही थी कि रिजर्व बैंक इंटरेस्ट रेट घटाने का रास्ता साफ करेगी, जिससे इकॉनमी में कैश बढ़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आरबीआई ने 2008-2009 के लिए ग्रोथ फोरकास्ट 8 परसेंट से घटाकर 7.5 से 8 परसेंट कर दिया है। इससे भी बाजार की मूड बिगड़ा।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।