Saturday, October 25, 2008

ओसामा बिन लादेन भी लिख रहा है किताब

मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन संस्मरण लिख रहा है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'जियो' के अनुसार, यह किताब अरबी में लिखी जा रही है। इसका अंग्रेजी में ट्रांसलेशन किया जाएगा। बिन लादेन ने अल कायदा के खिलाफ कथित दुष्प्रचार के जवाब में यह किताब लिखने का फैसला किया है।
लादेन पश्चिम एशिया के एक युवा की मदद से यह किताब लिख रहा है। वह व्यक्ति ही बाद में किताब का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करेगा। किताब में पाश्चात्य जगत के मुसलमानों पर कथित अत्याचार को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। इसमें अल कायदा के गठन और अमेरिका पर 11 सितंबर को हुए हमले पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।