Thursday, February 12, 2009

26/11- पाक ने माना पाकिस्तानी थे आतंकी


  • पहली बार माना कि मुंबई हमलों की साज़िश का कुछ हिस्सा पाक में रचा गया
  • आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
  • कहा, पाकिस्तान में कसब समेत 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • 8 लोगों को हिरासत में ले लिया गया
  • समुद्र के रास्ते से ही मुंबई गए आरोपी
  • आतंकियों को पाक से निर्देश दिए गए
  • लश्कर-ए-तैयबा के लखवी ने ट्रेंड किया
  • भारत पर भी उठाए सवाल
  • मुंबई अटैक में भारतीयों का भी है रोल
  • साज़िश का बड़ा हिस्सा भारत की मदद से अमल में
  • 9 में से 7 सिम भारत के थे

इस्लामाबाद।। पाक ने पहली बार मुंबई अटैक में शामिल आतंकवादियों के पाकिस्तान से संबंध की बात स्वीकार की है। लेकिन उसने साथ ही कहा कि मुंबई अटैक की साजिश का बड़ा हिस्सा भारत में रचा गया था। पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहमान मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कसब समेत 9 आतंकियों के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। सभी के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत केस दर्ज किया गया है।

मलिक ने कहा कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए गए नौ में से सात सिम भारत के थे। उन्होंने बताया कि 9 आरोपियों पर एफआईआर दो हिस्सों में दर्ज की जाएगी। इनमें से छह को अरेस्ट कर लिया गया है। इसमें पाकिस्तानी नागरिक जावेद इकबाल व हमन अमीन सादिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आतंकियों को पाकिस्तान से निर्देश दिए गए थे। वे समुद्र के रास्ते से ही भारत गए तथा उन्हें लश्कर-ए-तैयबा के लखवी ने ट्रेंड किया था।

मलिक ने बताया कि आतंकियों ने जिस दुकान से बोट खरीदी थी, उसके मालिक ने उन्हें एक नंबर दिया। इस नंबर के सहारे ही जांच आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि दो आरोपी हमारे कब्जे में हैं। मलिक ने बताया कि आतंकियों ने अल्फाज नामक बोट का इस्तेमाल किया। लौटते समय उस पर माशाअल्लाह लिखा था। उन्होंने कहा कि हमने अपना काम पूरा कर लिया है। उन्होंने जांच में भारत से मदद की बात कही। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने कई देशों से पैसे का लेनदेन भी किया था।

  • पाकिस्तान ने भारत से पूछे 30 सवाल

पाकिस्तान ने हालांकि माना कि मुंबई हमले में शामिल आतंकियों को पाक से कनेक्शन था, लेकिन उसने आतंकियों के भारत से भी जुड़े होने का आरोप लगाया है। पाक ने भारत से 30 सवाल पूछे हैं। इनमें से कुछ सवाल हैं-

  • भारत बताए सारे आतंकी कैसे मारे गए?
  • मारे गए सभी 10 आतंकियों के फिंगर प्रिंट दे भारत
  • अजमल कसब की डीएनए रिपोर्ट दे भारत
  • आतंकियों के पास भारतीय सिम कैसे?

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।