Thursday, March 12, 2009

ब्रांड धोनी की कीमत 300 करोड़


जी हां, 300 करोड़। एड और मार्केटिंग वर्ल्ड का अंदाजा है कि ब्रांड धोनी की कीमत 300 करोड़ रुपए है। कई एक्सपर्ट तो मानते हैं कि धोनी ब्रांड की कीमत इससे कहीं ज्यादा है। बाजार धोनी की इतनी कीमत तब लगा रहा है जबकि वो देश के बेस्ट क्रिकेटर नहीं माने जाते। धोनी इस समय ऐड का ऐसा चमकता सितारा है कि हर कंपनी चाहती है कि वो किसी कॉम्पिटिटर के लिए ऐड न करें। इसके लिए वो धोनी के साथ एक्सक्लिसिविटी एग्रीमेंट करते हैं। और जाहिर है धोनी को ऐसे हर एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रेक्ट के लिए और भी रकम मिलती है।
एड टाइम के मामले में तेंडुलकर उनसे एक तिहाई बैठते हैं। ऐड टाइम के मामले में शाहरुख नंबर वन, धोनी नंबर टू और तेंडुलकर नंबर तीन है। पेप्सी यंगिस्तान के ऐड से शाहरुख और तेंडुलकर आउट कर दिए गए हैं जबकि वही पेप्सी धोनी के साथ दस साल का कॉन्ट्रेक्ट कर लेती है।
  • धोनी की हर डील एवरेज तीन साल के लिए होती है। इस समय वो 19 ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं। यानी सिर्फ इन कॉनट्रेक्ट से उन्हें हर साल 95 करोड़ रुपए मिलते हैं। लेकिन इनमें से कुछ कॉन्ट्रेक्ट लंबे समय के लिए हैं। माना जाता है कि पेप्सी और रिबॉक के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट 10 साल के लिए है। यानी 100 करोड़ तो धोनी को यहीं से मिलेंगे। जाहिर है इस समय धोनी की हैसियत 300 करोड़ से कहीं ज्यादा है।
  • और ये कमाई सिर्फ विज्ञापनों की है। मैच फीस और इसके अलावा अलग अलग सरकारों और कंपनियों से मिलने वाले इनाम और कई और तरह की आमदनी इससे अलग है। हम शायद ये अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि बॉस की तिजोरी में कितना माल है।
  • जब कोई ब्रांड किसी स्पोर्ट्स स्टार के साथ कॉन्ट्रेक्ट करता है तो परफॉर्मेंस इंसेंटिव भी उसमें जुड़ा होता है। यानी धोनी जब भी कोई बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं या कोई रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो उनके कॉन्ट्रेक्ट में और रकम जुड़ जाती है।
  • कॉन्ट्रेक्ट इस तरह किया जाता है कि अगर वो जख्मी हो जाएं या नहीं खेल पाएं तो भी कॉन्ट्रेक्ट की बेस प्राइस उतनी ही बनी रहती है। अभी धोनी में इतना दम है कि वो कॉन्ट्रेक्ट में ऐसी शर्तें डलवा पाते हैं। कप्तानी छूटने पर भी उनके कॉन्ट्रेक्ट बने रहेंगे।

1 comment:

  1. ugte suraj ko sabhi salam karte hain to dhoni hi kyon apwad rahein. Thanks for the story
    Sudhir Kumar singh
    New Delhi

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।