Saturday, March 21, 2009

हैमिल्टन फतह, भारत ने रचा इतिहास


न्यूजीलैंड की धरती पर 33 साल बाद मिली जीत

वनडे सीरीज जीत कर इतिहास रचने के बाद टेस्ट में भी भारत ने इतिहास रचा। भारत ने पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड से जीत लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की धरती पर 33 साल बाद (1976में आखिरी बार जीते ) भारत की टेस्ट मैचों में यह जीत है। चौथे दिन जब टीम इंडिया खेलने के लिए उतरी, तो उसे महज औपचारिकता निभानी थी। भारत ने जीत के 39 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से दोनों ओपनर गंभीर और द्रविड़ नाबाद रहे। गंभीर ने 30 और द्रविड़ ने 8 रन बनाए। पहली पारी में शानदार सेंचुरी लगाने वाले सचिन तेंडुलकर मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पहले भारत ने दूसरी पारी में न्यू जीलैंड को 279 रनों पर समेट दिया। गौरतलब है कि न्यू जीलैंड ने दोनों पारियों में 279 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।