Sunday, March 1, 2009

ऋतिक, प्रियंका सर्वश्रेष्ठ

बॉलीवुड के ऑस्कर कहे जाने वाले फिल्मफेयर के 54वें अवार्ड समारोह में शनिवार को ऋतिक रोशन को जोधा अकबर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फैशन फिल्म के लिए प्रियंका चोपडा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। जोधा अकबर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और इसी के लिए आशुतोष गोवारीकर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया।
वहीं ऑस्कर विजेता ए. आर। रहमान ने फिल्मफेयर अवार्ड में भी क्लीन स्वीप करते हुए "जाने तू या जाने ना" के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार तथा जोधा अकबर के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक ग्राउंड संगीत का अवार्ड जीता है।--फिल्म रॉक ऑन ने बाजी मारते हुए छह श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड जीते। अर्जुन रामपाल को रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता और कंगना रानौत को सर्वश्रेष्ठ सहनायिका का अवार्ड मिला।
सूची-

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म - जोधा अकबर
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ऋतिक रोशन (जोधा अकबर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - प्रियंका चोपडा (फैशन)
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर - आशुतोष गोवरीकार (जोधा अकबर)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता- फरहान अख्तर (रॉक ऑन) और इमरान खान (जाने तू या जाने ना)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री- असिन (गजनी)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- अर्जुन रामपाल (रॉक ऑन)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- कंगना रानौत (फैशन)
  • आर डी बर्मन उभरती प्रतिभा- बेनी दयाल (गजनी)
  • सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (पुरूष)-सुखविंदर सिंह, हौले-हौले (रब ने बना दी जोडी)
  • सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (महिला)-श्रेया घोषाल, तेरी ओर (सिंह इज किंग)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार - जावेद अख्तर, जश्ने बहारा है (जोधा अकबर)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी- अभिषेक कपूर (रॉक ऑन)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी-जैसन वेस्ट (रॉक ऑन)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन- पीटर हेन (गजनी)
  • लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड- ओमपुरी और भानू अथैया
  • आउटस्टैडिंग परफारमेंस अवार्ड- प्रतीक बब्बर (जाने तू या जाने ना) और पूरब कोहली (रॉक ऑन)
  • क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- निशिकांत कामत (मुम्बई मेरी जान)
  • क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट मेल एक्टर-मंजोत सिंह (ओए लकी, लकी ओए)
  • क्रिटिक्स अवार्ड फार बेस्ट फिमेल एक्टर-शहाना गोस्वामी (रॉक ऑन)

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।