Tuesday, January 20, 2009

बराक ओबामा के बारे में जो आप नहीं जानते



  • ओबामा लेफ्ट हैंडेंड हैं, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक के वह छठे लेफ्टी राष्ट्रपति हैं।
  • ओबामा के पास एक जैसे दिखने वाले 11 नंबर के काले जूतों के चार जोड़े हैं।
  • ओबामा के पास महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का ऑटोग्राफ वाला लाल रंग के बॉक्सिंग ग्लव्ज का एक जोड़ा है।
  • ओबामा को स्पाइडर मैन और कोनान द बार्बेरियन की कॉमिक्स इकट्ठा करने का शौक है।
  • ओबामा ने अपना स्टूडंट लोन चार साल पहले ही चुकाया है, वह भी अपनी किताब के प्रकाशन की डील साइन होने के बाद।
  • ओबामा ने हैरी पॉटर सीरीज की सारी किताबें पढ़ी हैं।
  • युवावस्था में ओबामा बैस्किन-रॉबिन्स आइसक्रीम की शॉप में काम करते थे और अब उन्हें आइसक्रीम बिल्कुल पसंद नहीं है।
  • ओबामा का मनपसंद स्नैक प्रोटीन से भरपूर पीनट वाला चॉकलेट है।
  • इंडोनेशिया में अपने प्रवास के दौरान ओबामा कुत्ते का मांस, सांप का मांस और भुने हुए टिड्डे खाते थे।
  • इंडोनेशिया में उनके पास टाटा नाम का एक पालतू बंदर भी था।
  • राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी मिशेल से सिगरेट पीना छोड़ने का वादा किया था, हालांकि वह यह वादा निभा नहीं पाए।
  • जवानी के दिनों में ओबामा ड्रग्स भी लेते थे, जिनमें कोकीन और मरिजुआना शामिल थे।
  • ओबामा अपने पास बच्चे की एक छोटी सी मूर्ति तथा इराक में जंग लड़ने वाले एक सैनिक का ब्रेसलेट रखते हैं। यह उनका गुड लक चार्म है।
  • ओबामा की पसंदीदा फिल्मों में कैसाब्लैंका और वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट शामिल हैं।
  • हार्वर्ड में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कैलिंडर में अश्वेत पिन-अप मॉडल का काम करने के लिए जोर लगाया था। हालाँकि कमिटी ने इसे खारिज कर दिया।
  • ओबामा को बॉब डिलन, माइल्स डेविस, बाख और द फ्युजीस का संगीत बेहद पसंद है।
  • ओबामा को अपना ब्लैकबेरी फोन बार-बार चेक करने की आदत है। उन्हें अपनी यह आदत सबसे खराब लगती है।
  • हाई स्कूल की बास्केटबॉल टीम में अपने जबरदस्त खेल की वजह से उनके साथी उन्हें ' ओ ' बॉम्बर ' कहते थे।
  • स्वाहिली भाषा में ओबामा का अर्थ - जिस पर आशीर्वाद है।
  • वाइट हाउस के मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट बनवाने की ख्वाहिश है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।