Wednesday, January 21, 2009

नया अमेरिका बनाएंगे


अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में मंगलवार रात 10:30 बजे शपथ ली। ओबामा से पहले जो बिडेन ने अमरीका के उप राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण की। ओबामा ने शपथ लेने के बाद कैपिटल की प्राचीर से देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की आत्मा को वापस से सृजित करने का समय आ गया है।
ओबामा ने जो कहा
  • लालच और गैर जिम्मेदारी के साथ बाजार का कुप्रबंधन अर्थव्यवस्था की कमजोरी का कारण है।
  • आज वैश्विक बाजार में हमारे उत्पाद और सेवाओं का कोई खरीददार नहीं है। इसे हमें बदलना
  • हम गरीब राष्ट्रों के साथ काम करेंगे।
  • विकसित राष्ट्रों से कहेंगे कि अपनी सीमाओं से बाहर प्रभावित हो रहे गरीब और कमजोर तबके के प्रति संवेदनहीन नहीं रह सकते।
  • सामने गम्भीर चुनौतियां, उम्मीद कायम
  • सभी बराबर और समय इतिहास बदलने का
  • इराक पर फैसला वहां के लोग करेंगे
  • अफगानिस्तान मे शान्ति कायम करेंगे
  • आतंकवाद को हराएंगे
  • विश्व शान्ति में अहम योगदान देते रहेंगे

"द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ"

महात्मा गांधी की आत्मकथा द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ", बाइबिल, अब्राहम लिंकन के लेख व हरमन मेलविल्ली की "मोबाय डिक" कुछ ऎसे साहित्य हैं, जो ओबामा के लिए हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित "फ्रॉम बुक्स, न्यू प्रेसीडेंट फाउंड वायस" लेख में आलोचक मिकिको काकुतानी ने लिखा है कि ओबामा की वाकपटुता इस बात में छुपी है कि उन्होंने बचपन से ही दुनिया के अच्छे साहित्य से प्रेम किया।

भारत समर्थक ओबामा

बजरंगबली की छोटी-सी मूर्ति हमेशा अपनी जेब में रखने वाले ओबामा के हाल ही दिए कई बयानों से इनके भारत समर्थक होने का खुलासा हुआ है। मुंबई हमले के बाद ओबामा के हाल ही दिए बयान से उनके भारत के प्रति हमदर्दी व पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैये का उस वक्त पता चला जब उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे हमले कहीं भी और कभी भी हो सकते हैं।

ओबामा का मंत्रिमंडल

- हिलेरी क्लिंटन (विदेश मंत्री) 61 वर्ष -हिलेरी अमरीका की प्रथम महिला रहने के बाद राष्ट्रपति पद की होड में ओबामा की प्रतिद्वंदी भी थीं।

- रॉबर्ट गेट्स (रक्षा मंत्री) बुश के कार्यकाल में भी रक्षा मंत्री रह चुके गेट्स की नियुक्ति विवादित रही।

- टिमोथी गीथनर (वित्त मंत्री) इससे पहले न्यूयॉर्क के संघीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष थे। 47 वर्षीय गीथनर के आर्थिक मंदी से निपटने के प्रयास काफी सराहे गए।

- टॉम डैश्ले (स्वास्थ्य मंत्री) 61 वर्षीय पूर्व वायुसेना अधिकारी को स्वास्थ्य सुधारों के लिए सर्वश्रेषठ विकल्प माना गया। डैश्ले पूर्व में सीनेटर रह चुके हैं।

- एरिक हॉल्डर (एटॉर्नी जनरल, न्याय मंत्री) क्लिंटन के कार्यकाल में डिप्टी अटॉर्नी जनरल रह चुके एरिक ओबामा के मुख्य सहायक भी हैं।

- जेनेट नेपोलिटानो (होमलैंड सुरक्षा मंत्री) एरिजोना की गवर्नर रही जैनेट देश की सीमाओं की कडी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- हिल्डा सॉलिस (श्रम मंत्री) 51 वर्षीय हिल्डा पहली लैटिन महिला थी जो स्टेट सीनेट में चुनी गईं।

- सुजेन राइस (संयुक्त राष्ट्र राजदूत) 44 वर्षीय राइस ओबामा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनकी विदेश नीतियों की सलाहकार थीं। यह पद सम्हालने वाली पहली अश्वेत महिला। क्लिंटन के कार्यकाल में भी मंत्री रही हैं।

-स्टीवन चु (ऊर्जा मंत्री) 60 वर्षीय चीनी मूल के चु को वर्ष 1997 में भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिल चुका है और इन्हें विज्ञान प्रबंधन का बढिया तजुर्बा है।

- लिसा जैक्सन (पर्यावरण मंत्री) 46 वर्षीय जैक्सन न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर के केबिनेट की सदस्य भी रह चुकी हैं। पर्यावरण नियंत्रक के रूप में 20 साल का अनुभव।

- शॉन डोनोवन (आवासीय मंत्री) 42 वर्षीय जोनोवन क्लिंटन के कार्यकाल में कार्यवाहक आवासीय आयुक्त थे। सस्ते आवासीय पक्ष में इनका अच्छा अनुभव है।

- आर्ने डंकन (शिक्षा मंत्री) 44 वर्षीय डंकन सात साल तक शिकागो पब्लिक स्कूल के प्रमुख रहे हैं। डंकन ओबामा के बास्केट बॉल के खेल के साथी भी हैं।

- केन सालाजर (गृह मंत्री) 53 वर्षीय सालाजर संयत स्वभाव के हैं और इन्होंने जल व पर्यावरण कानूनों की वकालत की है।

- टॉम विल्सैक (कृषि मंत्री) 58 वर्षीय विल्सैक दो बार लोवा प्रांत के गवर्नर रह चुके हैं और अक्षय ऊर्जा के प्रबल समर्थक हैं।

- लिओन पेनेटा (सीआईए निदेशक) सीआईए निदेशक के पद पर इन्हें चुने जाने पर सभी ने हैरानी जताई है। योग्य लेकिन खुफिया मामलों में कम अनुभवी।

- संजय गुप्ता (सर्जन जनरल) 39 वर्षीय संजय पेशे से न्यूरोसर्जन हैं। इनकी पुस्तक "चेजिंग लाइफ" काफी प्रसिद्ध रही है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।