Wednesday, January 28, 2009

आप ने भी इसे आलू समझ लिया


क्रोएशिया। तो आप ने भी इसे आलू ही समझ लिया। वैसे आपको बता दें कि यह आलू नहीं, अंडा है। सच तो यह है कि इस अंडे की बनावट ही कुछ ऐसी है कि इसे जो देखता है, वही आलू समझ बैठता है। लंबाई में यह सामान्य अंडो से अधिक है तो चौड़ाई भी अपेक्षाकृत अधिक है। इसका एक सिरा गोलाकार तो दूसरा चपटा है। यह अंडा नेडा ग्लिबोटा के फार्महाउस में एक मुर्गी ने दिया है। उनका फार्म हाउस दक्षिण क्रोएशिया के स्लिवनो में है। 72 साल की नेडा काफी समय से मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रही हैं।
पहली बार जब नेडा ने इस अंडे को देखा था, तो वह भी आश्चर्यचकित रह गई थीं। इसके बाद उन्होंने इसे दिखाने के लिए अपने कुछ मित्रों को बुलाया। पहले सबने इस अंडे का आमलेट बनाकर पार्टी मनाने की योजना बनाई थी। लेकिन बाद में नेडा के ही एक दोस्त ने सुझाव दिया कि यह अंडा अपने में नायाब है और इसे यूं बर्बाद नहीं कर देना चाहिए। सुझाव सभी को पसंद आया और इसे प्रदर्शनी में दिखाने का निर्णय लिया गया। अब यह अंडा एक प्रदर्शनी की शोभा बन गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आ रहे हैं। लोगों को देखकर नेडा भी खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।