Sunday, November 9, 2008

चंद्रयान चांद की कक्षा में दाखिल

चंद्रमा के रहस्य सुलझाने के लिए गया भारत का चंद्रयान लॉन्चिंग के बाद शनिवार को अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण के तहत चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। कक्षा में यान के प्रवेश की प्रक्रिया शाम पांच बजे शुरू हुई। इस अभियान के पूरा होने के बाद यान चंद्रमा की दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में पहुंच जाएगा। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के साथ ही चंद्रयान चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के दायरे में पहुंच गया। चंद्रयान 22 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा स्थित एक स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया गया था।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।