Thursday, December 11, 2008

बड़े पर्दे पर नई इनिंग


टीम इंडिया के निवर्तमान कप्तान अनिल कुंबले हाल ही में फिल्म मीरा बाई में नजर आए हैं। हालांकि यह फिल्म बहुत ज्यादा चल नहीं सकी। पर क्रिकेटरों के फिल्म में आने के सिलसिले को बढ़ाते हुए अब डेविड धवन टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। धोनी को लेकर बनाई जा रही फिल्म का नाम है हुक या क्रुक। इसे फुटबॉल पर आधारित फिल्म बनाने वाली कंपनी यूटीवी ही बना रही है। इसमें धोनी का अच्छा-खासा रोल बताया जा रहा है और क्लाइमेक्स में एक क्रिकेट मैच होगा। धोनी के अलावा इसमें जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिका में हैं।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।