Sunday, December 21, 2008

माही के नाम पर मंदिर जल्द

रांचीः टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले उनके लिए यहां एक मंदिर के निर्माण के बारे में सोच रहे हैं। 'वी द धोनी फैंस' क्लब इस मंदिर के निर्माण के लिए फंड एकत्र कर रहा है। इस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इसके लिए धोनी के और भी शुभचिंतक मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने सोचा अगर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का लंदन में वैक्स स्टैच्यू बनाया जा सकता है तो क्यों ना हम भी अपने धोनी के लिए ऐसा मंदिर बनवाए जहां उनकी पांच फुट का स्टैच्यू लगाया जाए।' लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल है कि क्या धोनी इस मंदिर के उद्घाटन के लिए तैयार होंगे।
मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है और इसे 1650 स्क्वायर फीट एरिया में बनाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।