Thursday, December 25, 2008

पाकिस्तानी मीडिया ने बदला भारतीय नक्शा

मुंबई हमले के बाद कटघरे में खड़ा पाकिस्तान जिस तरह भारत को आंखें दिखा रहा है, उससे उसके इरादों की बानगी साफ दिखाई दे रही है। इसका प्रमाण वे दो नक्शे हैं, जो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पाकिस्तान के 2012 तथा 2020 के इन संभावित नक्शों में भारत के अस्तित्व को खत्म कर दिया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख उर्दू दैनिक 'डेली एक्सप्रेस' द्वारा प्रकाशित नक्शों को एक 'पाकिस्तानी महिला स्कॉलर' ने बनाया है।
अखबार ने लाहौर संवाददाता के हवाले से इन दोनों नक्शों को प्रकाशित किया था। इस संवाददाता ने एक महिला स्कॉलर के हवाले से नक्शे का ब्यौरा दिया है। 2012 के पाकिस्तान के संभावित नक्शे में कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान तथा महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा हिस्से को पाकिस्तान का दिखाया गया है। इस नक्शे में मुंबई का नाम मुस्लिमाबाद बताया गया है।
2020 का संभावित नक्शा भारत का अस्तित्व खत्म करने वाला है। इस नक्शे में लगभग पूरे भारत को इस्लामिक रिपब्लिकन ऑफ पाकिस्तान बताया गया है। इसमें भारत के दक्षिणी हिस्से को 'विवादित इलाका' बताया गया है।
इस नक्शे में नेपाल, बांग्लादेश तथा श्रीलंका का उल्लेख यथावत है। लेकिन चीन के इलाके को 'फार ईस्ट' बताया गया है। नक्शा बनाने वाली महिला ने अपने इंटरनेट ब्लॉग में यह भी लिखा है कि भारत 'मुंबई नौटंकी' के बदले में महज अमेरिकी आशीर्वाद के साथ पाकिस्तान पर हमला करेगा और पाकिस्तान इस हमले में भारत को ऐसा सबक सिखाएगा जो उसे सात जन्म तक याद रहेगा। कथित महिला स्कालर ने भारतीय मीडिया का भी काफी मजाक उड़ाया है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।