Thursday, December 18, 2008

पाक सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा

जैसलमेर : राजस्थान और पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां तेज होती देखी जा रही हैं। पाक सीमा चौकियों पर रेंजर्स के साथ-साथ पाकिस्तानी सैनिकों का भी जमावड़ा देखा गया है। सीमाई इलाकों में भी सैनिकों तथा वाहनों की आवाजाही और अन्य प्रकार की हलचल बढ़ गई है।
भरोसेमंद रक्षा सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के सैन्य युद्धाभ्यास की समाप्ति के बाद भी सेना की टुकडि़यां अभी वापस नहीं हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी देश की सीमा चौकियों पर बड़ी संख्या में उनके सैनिकों को सीमाई क्रियाकलापों में व्यस्त देखा जा रहा है। कराची कोर के दस्ते विभिन्न गतिविधियों में मशगूल नजर आ रहे हैं। उच्च सैन्य अधिकारी लगातार सीमाई इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस बात की भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी सेना के कई दस्तों को अफगान सीमा से हटाकर भारतीय सीमा के नजदीक तैनात किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।