Monday, December 8, 2008

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

इस्लामाबाद : मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा लश्कर - ए
- तैयबा का कमांडर जकीउर रहमान लखवी भी उन 20 आतंकवादियों में शामिल है जिन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में गिरफ्तार किया है।
सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने रविवार को लश्कर और उसकी एक प्रमुख शाखा जमात-उद-दावा के खिलाफ पाक अधिकृत कश्मीर और देश के अन्य भागों में एक गोपनीय अभियान चलाया। पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में चलाए गए अभियान में हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया। मुंबई हमले के बाद भारतीय बलों द्वारा गिरफ्तार किए गए एकमात्र आतंकवादी अजमल अमीर इमाम ने पूछताछ में बताया था कि लखवी लश्कर के उन कमांडरों में एक था जिन्होंने मुंबई हमले की साजिश तैयार की थी।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मुजफ्फराबाद स्थित आतंकवादी कैम्पों के खिलाफ चलाए गए एक प्रमुख सैन्य अभियान में पकड़े गए लश्कर के 20 आतंकवादियों में लखवी भी एक है। कुछ अन्य सूत्रों ने रविवार को बताया कि लखवी नाम के एक आतंकवादी को भी इस अभियान में पकड़ा गया है लेकिन इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई कि यह वहीं लखवी है या नहीं जिसने मुंबई हमलों की साजिश रची थी। इस अभियान के बारे में सरकारी तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।