Friday, December 5, 2008

नासा का मंगल अभियान 2011 तक टला

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजंसी नासा ने मंगल अभियान को 26 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि पहले से ही अधिक बजट की हो चुकी इस परियोजना पर अब 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत और बढ़ जाएगी। नासा मंगल ग्रह पर जीवन के लिए उपयोगी परिस्थितियों की खोज में लगा है। नासा के प्रशासक माइकल ग्रिफिन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा- मंगल विज्ञान प्रयोगशाला को अगले साल तक लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं हैं। 2009 में इसे लॉन्च करना जोखिम भरा है। उन्होंने कहा- कुछ कार्यो को करना अभी बाकी है। इसलिए हम इसे 2011 तक स्थगित कर रहे हैं। मंगल ग्रह के लिए लॉन्च करने का अवसर ग्रह की स्थिति के कारण प्रत्येक 26 माह बाद आता है।

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणी हमारे लिए बेहद खास है।
अत: टिप्पणीकर उत्साह बढ़ाते रहें।
आपको टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद।